UP: वाराणसी में पिछले साल से भी 100 सेंटीमीटर नीचे बह रहीं गंगा; देश का सबसे तपने वाला शहर; जानें वजह
Varanasi News: काशी महीने भर से लू की गिरफ्त में है। यहां प्रचंड गर्मी का अंदाजा गंगा के पानी से भी लग रहा है। इस बार गंगा पिछले साल से करीब 100 मीटर नीचे बह रही हैं। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 58.49 मीटर रहा, जबकि 25 जून, 2025 को जलस्तर करीब 59.50 मीटर तक था। उस समय रोज जलस्तर 60 से 70 सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहा था। जबकि, इस बार काशीवासियों को ऐसा कुछ भी होता नहीं दिख रहा है। लू के कारण पड़ रही सूखी गर्मी से गंगा भी प्रभावित हैं। कई जगह रेत दिखाई पड़ रहे हैं। दूसरी ओर गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को बनारस देश का सातवां सबसे गर्म शहर रहा। यूपी सहित उत्तर भारत में मानसून के समय से न आने के चलते ऐसी गंगा का जलस्तर कम है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 23:25 IST
UP: वाराणसी में पिछले साल से भी 100 सेंटीमीटर नीचे बह रहीं गंगा; देश का सबसे तपने वाला शहर; जानें वजह #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
