गंगा एक्सप्रेस वे हादसा: चार बेटियों की मौत के मामले में जेल भेजा गया कार चालक, कोर्ट में तैनात रही पुलिस
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई चार बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी कार चालक विकास मिश्रा को मंगलवार को दीवानी कचहरी स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया। कचहरी परिसर में घटना से नाराज लोग चालक पर हमला न कर दें, इसलिए पुलिस फोर्स चौकन्ना रही। जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम चूली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर कार की चपेट में आने से कोडर की आसमां, हिमांंशी, शालिनी और रश्मि यादव की मौत हो गई थी, जबकि पांच लड़कियां घायल हुई थीं। मृतक रश्मि यादव के पिता रामरतन यादव की तहरीर पर जगतपुर थाने में कार संख्या यूपी 73वी 7477 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ये भी पढ़ें - यूपी का बजट: चुनावी साल में हो सकती हैं तोहफों की बारिश, बढ़ सकती हैं इनकी पेंशन; खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज ये भी पढ़ें - योगी सरकार कल पेश करेगी अपना दसवां बजट, नौ लाख करोड़ बजट के होने का अनुमान; इन क्षेत्रों में फोकस रामरतन का आरोप है कि कार चालक ने चार लड़कियों की हत्या की है। पुलिस ने सोमवार को जगतपुर कस्बे के पास से कौशाम्बी जिले के धनवंतरी नगर एनडी कॉलोनी नया बाजार कसिया भरवारी निवासी विकास मिश्रा को पकड़ा था। विकास गैरेज संचालन करने के साथ ही इंश्योरेंस का भी काम करता है। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी चालक को जेल भेजा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 22:29 IST
गंगा एक्सप्रेस वे हादसा: चार बेटियों की मौत के मामले में जेल भेजा गया कार चालक, कोर्ट में तैनात रही पुलिस #CityStates #Lucknow #Raebareli #UttarPradesh #RaebareliNews #UpNews #AccidentOnGangaExpressway #SubahSamachar
