Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर कर लें ये 10 तरह के स्नान, दूर हो जाएंगे जन्मों के कष्ट
Ganga Dussehra 2026: सनातन धर्म में गंगा दशहरा का दिन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि और पाप-मुक्ति का महाप्रायश्चित पर्व है। सनातन संस्कृति में नदियों को केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि साक्षात चेतना और देवत्व का रूप माना गया है। इनमें भी पतित पावनी, मोक्षदायिनी मां गंगा का स्थान सर्वोपरि है। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को "गंगा दशहरा" का महापर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। "नमामि गंगे तव पाद पंकजम, सुर असुर वन्दित दिव्य रूपम।"धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार, यही वह पावन तिथि है जब राजा भगीरथ की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा ब्रह्मा जी के कमंडल से निकलकर, भगवान शिव की जटाओं से होते हुए धरती पर अवतरित हुई थीं। इस वर्ष यह महापर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस दिन का महत्व, इसकी पौराणिक कथा और सबसे विशेष 'दशविधि स्नान' की पूरी विधि।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 11:43 IST
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर कर लें ये 10 तरह के स्नान, दूर हो जाएंगे जन्मों के कष्ट #Festivals #National #GangaDussehra2026 #KabHaiGangaDussehra2026 #GangaDussehra2026SignificanceGangaSnanSigni #GangaDussehraRemediesForHappiness #SubahSamachar
