Meerut News: कार चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
आरटीओ ऑफिस में दलाली करने वाले से फर्जी आरसी बनावाकर करते हैं बिक्रीदिल्ली से चोरी कार के फर्जी कागज बनाकर जम्मू-कश्मीर के आरोपी को बेची -एसटीएफ ने एक कार व अन्य सामान किए बरामद फोटोमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। यूपी एसटीएफ ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एसटीएफ ने भावनपुर थाना क्षेत्र से आरटीओ ऑफिस में दलाली करने वाले जाकिर कॉलोनी के इफ्तकार और जम्मू कश्मीर निवासी साजिद नजीर भट्ट समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कागजात (आरसी) तैयार कर दूसरे राज्यों में चोरी और फाइनेंस की डिफॉल्टर कारों की बिक्री करता है। गिरोह के अन्य सदस्यों को एसटीएफ तलाश रही है। एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली कि कार चोर गिरोह के सदस्य ग्रैंड विटारा कार से भावनपुर होते हुए परीक्षितगढ़ जाने वाले हैं। एसटीएफ टीम रिंग रोड पर पहुंची और कुछ देर बाद मेरठ की तरफ से आती कार को रोककर गुलशन नगर श्रीनगर निवासी साजिद नजीर भट्ट, मेरठ के नूरनगर की पुलिया निवासी दानिश अली, जलवायु कॉलोनी के संचित तिवारी और जाकिर कॉलोनी के इफ्तकार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से टीम ने दो आधार कार्ड, एक क्रेटा कार से संबंधित फॉर्म, चार मोबाइल फोन और एक मेरठ नंबर की ग्रैंड विटारा कार बरामद की। यह कार फाइनेंस की है और उसकी किस्तें रुकी हुई हैं। दानिश और संचित तिवारी अपने साथी असलम व तरीकत उर्फ चाचा से चोरी की या फाइनेंस की डिफॉल्टर कार कम कीमत पर खरीदते थे। आरोपियों ने यह कार असलम व तरीकत से 3.75 लाख रुपये में खरीदी थी। आरोपियों के खिलाफ भावनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। फर्जी आरसी तैयार करने के दलाल लेता है डेढ़ लाख रुपयेएएसपी ने बताया कि इफ्तकार की आरटीओ ऑफिस के पास दुकान है और वह दलाली का काम करता है। वह फर्जी कागजात तैयार करने के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये लेता था। वह दानिश, संचित तिवारी और साजिद नजीर भट्ट के कहने पर मोटी रकम लेकर गाड़ियों के फर्जी कागजात बनाता था। इसके बाद साजिद नजीर भट्ट के साथ मिलकर इन गाड़ियों को ज्यादा मुनाफे पर बेचते थे। दानिश और संचित तिवारी ने करीब डेढ़ माह पहले असलम व तरीकत से दिल्ली से इसी वर्ष चोरी की गई एक क्रेटा कार तीन लाख रुपये में खरीदी थी। इफ्तकार ने इस गाड़ी की फर्जी आरसी मोहम्मद सलीम मलिक के नाम से तैयार की थी। यह गाड़ी साजिद नजीर भट्ट को 4.5 लाख रुपये में बेच दी गई थी।---------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:58 IST
Meerut News: कार चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार #GangInvolvedInStealingCarsAndSellingThemInOtherStatesBusted #FourArrested #SubahSamachar
