गणेश उत्सव: महिलाओं ने लालबाग के राजा को कुमकुम चढ़ाया, सौभाग्य की कामना; आज निकलेगी शोभायात्रा
गणेशोत्सव के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी पूजा पंडालों में विविध अनुष्ठान व प्रतियोगिताएं हुईं। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से शेरवाली कोठी में लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का पूजन हुआ। शाम को महिलाओं ने सोलहों शृंगार कर लालबाग के राजा को हल्दी कुमकुम अर्पित कर सौभाग्य होने का आशीर्वाद मांगा। विजय वाल्मीकि ग्रुप के कलाकारों ने मां अन्नपूर्णा, काली व हनुमान स्वरूप बन कलाकारों ने झांकी पेश किया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से 11 विभूति को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिंह्न, प्रमाण पत्र व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रदीप नारायण सिंह, डॉ. अशोक राय, संत बलविंदर सिंह, विजय मोदी, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, राजेश प्रताप सिंह, दिलिप सिंह, उषा रानी, राजन, चंद्रशेखर महादेव, डॉ. रागिनी सरना शामिल हैं। शुक्रवार को दिन में 12 बजे शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन होगा। इसमें महाराष्ट्र से आए 80 कलाकारों का दल शामिल होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 23:11 IST
गणेश उत्सव: महिलाओं ने लालबाग के राजा को कुमकुम चढ़ाया, सौभाग्य की कामना; आज निकलेगी शोभायात्रा #CityStates #Varanasi #GaneshUtsav2026 #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
