Jammu News: शहर के सबसे पॉश इलाके गांधी नगर में बदहाली का आलम, ग्रीन बेल्ट के पार्क बदहाल, बंद फव्वारे और टूटी ग्रिलें

जम्मू। शहर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार गांधी नगर के ग्रीन बेल्ट के पार्क इन दिनों अव्यवस्थाओं की मार झेल रहे हैं। हरियाली और सुंदर पार्कों की पहचान रखने वाले इलाके में अब कई पार्क बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं। कहीं लाइटें बंद हैं तो कहीं रेलिंग और अधूरे निर्माण कार्य सुंदरता से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोगों को आकर्षित करने वाले फव्वारे वर्षों से बंद हैं।ग्रीन बेल्ट क्षेत्र के खुले वातावरण का आनंद लेने के लिए सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग सैर करने पहुंचते हैं। पार्कों की बिगड़ती हालत के कारण लोगों में निराशा बढ़ रही है। कभी हालत ऐसी हो जाती है कि पार्कों में आवारा कुत्तों कब्जा हो जाता है। पार्क में पहुंचे आकाश का कहना है कि कई वर्षों से आ रहे हैं लेकिन कुछ साल में स्थिति लगातार खराब होती गई है। कुछ पार्कों में रखरखाव की कमी है। रात में लाइटें बंद रहने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ रही है। करन महाजन का कहना है कि कई पार्कों के गेट और रेलिंग टूटी है जिससे आवारा कुत्ते अंदर घुस आते हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अजय सिंह बताते हैं कि कभी यह पार्क सुंदरता और फव्वारों के लिए प्रसिद्ध थे। खासकर शाम में फव्वारे चलते थे और परिवारों की भीड़ जुटती थी। पिछले कई वर्षों से फव्वारे बंद पड़े हैं। रौनक फीकी हो चुकी है। मार्निंग वॉक करने आए अतुल का कहना है कि जनसुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रशासन को अव्यवस्थाओं का संज्ञान लेना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: शहर के सबसे पॉश इलाके गांधी नगर में बदहाली का आलम, ग्रीन बेल्ट के पार्क बदहाल, बंद फव्वारे और टूटी ग्रिलें #GandiNagar #ParkCondition #SubahSamachar