Bareilly News: गज ग्रीन चैलेंजर्स ने जीता जीपी कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का खिताब

निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर खेले गए जीपी कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में गज ग्रीन चैलेंजर्स ने हैपनिंग बरेली क्रिकेट क्लब को करारी शिकस्त दी। इस एकतरफा जीत के साथ गज ग्रीन चैलेंजर्स ने ट्रॉफी अपने नाम की।फाइनल की शुरुआत में हैपनिंग बरेली क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन गज ग्रीन के गेंदबाजों के आगे टीम का कोई भी दांव सफल नहीं हो सका। पूरी टीम महज 17.3 ओवरों में 100 रनों के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। टीम की ओर से संदीप सोनी ने संघर्ष करते हुए सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज क्रीज पर टिकने में नाकाम रहे। गज ग्रीन चैलेंजर्स की ओर से जॉनी ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए, जबकि जुगल ने दो सफलताएं हासिल कीं। पवन मेहरोत्रा, आकाश, अरमान और अर्पित ने भी एक-एक विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।मात्र 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गज ग्रीन चैलेंजर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज ऋषभ चौहान ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। ऋषभ ने मात्र 22 गेंदों में 12 चौकों और दो गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 71 रनों की तूफानी पारी खेली। उनका बखूबी साथ देते हुए आशीष दुबे ने 30 रन बनाए, जबकि पवन मेहरोत्रा दो रन पर नाबाद रहे। गज ग्रीन ने यह लक्ष्य महज 6.2 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शानदार बल्लेबाजी के लिए ऋषभ चौहान को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस बड़ी जीत के साथ गज ग्रीन चैलेंजर्स ने पूरे टूर्नामेंट में अपने दबदबे को बरकरार रखा और खिताब पर कब्जा जमाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: गज ग्रीन चैलेंजर्स ने जीता जीपी कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का खिताब #GajGreenChallengersWonTheGPCorporateCricketLeagueTitle #SubahSamachar