Mandi News: गदवाहण-डोह सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
गदवाहण-डोह सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सामरम्मत न होने से यातायात ठप, आंदोलन की चेतावनीसंवाद न्यूज एजेंसीरिवालसर (मंडी)। गदवाहण-डोह संपर्क सड़क की खस्ताहालत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को गदवाहण और डोह के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर सड़क की खस्ताहालत स्थिति पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और जल्द सुधार की मांग उठाई।ग्रामीणों डोलाम भट्ट, लेखराम, चिंत राम, योगराज आदि का आरोप है कि दोनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खस्ता हालत में है। वर्ष 2023 के बाद से विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिए जाते रहे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से यह दलील दी जा रही है कि सड़क मरम्मत का कार्य ठेकेदार की ओर से नहीं किया जा रहा और मामला न्यायालय में लंबित है। हालांकि, इस बीच सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क की दुर्दशा के कारण गांवों में मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। गैस सिलिंडर की सप्लाई बाधित है, वहीं आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस तक गांव तक नहीं पहुंच पा रही। इससे लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क मरम्मत का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो रिवालसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मामले में हस्तक्षेप कर अधिकारियों को त्वरित निर्देश देने की मांग की है। इस मामले में सहायक अभियंता युगल किशोर ने बताया कि शनिवार से मशीनरी तैनात कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:49 IST
Mandi News: गदवाहण-डोह सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा #Gadwahan-DohRoadInBadCondition #Villagers'AngerErupts #SubahSamachar
