Mandi News: फुटाखल मंदिर निर्माण कमेटी की बैठक कल
पधर (मंडी)। फुटाखल परमेश्वरी मंदिर निर्माण कमेटी की बैठक रविवार को फुटाखल मंदिर में प्रधान रेवत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इसमें मंदिर सराय निर्माण की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कमेटी को सराय निर्माण की मंजूरी देने के बाद अब सराय का निर्माण मंदिर की सीमा पर किया जाएगा। उन्होंने सभी हरियानों, कारकूनों और निर्माण कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह किया है कि वे रविवार को आयोजित होने वाली बैठक में आवश्यक रूप से हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि वर्षा की देवी फुटाखल परमेश्वरी पुंदल मंदिर कमेटी का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:04 IST
Mandi News: फुटाखल मंदिर निर्माण कमेटी की बैठक कल #FutakhalTempleConstructionCommitteeMeetingTomorrow #SubahSamachar
