Sindhu Darshan Yatra Scheme 2026: बिहार सरकार दे रही लद्दाख यात्रा पर ₹20,000 तक की सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल

Sindhu Darshan Yatra 2026: बिहार सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना-2026 के तहत अब बिहार के लोग लद्दाख में होने वाली पवित्र सिंधु दर्शन यात्रा में शामिल होने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के तहत यात्रियों को यात्रा खर्च पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को भारत की समृद्ध विरासत से जोड़ना है। यह यात्रा लद्दाख की खूबसूरत वादियों में स्थित सिंधु नदी के तट पर आयोजित होती है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। खास बात यह है कि यह सहायता यात्रा पूरी करने के बाद रिम्बर्समेंट के रूप में दी जाएगी। यह योजना सीमित संख्या में लोगों के लिए है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 09:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sindhu Darshan Yatra Scheme 2026: बिहार सरकार दे रही लद्दाख यात्रा पर ₹20,000 तक की सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल #Travel #National #SindhuDarshanYatra2026 #SubahSamachar