UP: भगोड़े राशिद नसीम पर सात साल में 127 प्राथमिकी, सस्ते प्लॉट और आकर्षक स्कीम का लालच दे करता था ठगी
UP Crime: जमीन और आकर्षक स्कीम का ऑफर देकर हजारों निवेशकों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले भगोड़े शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर राशिद नसीम पर वाराणसी कमिश्नरेट में ही सात साल में 127 प्राथमिकी दर्ज की गई। पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में भी राशिद और उसके सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज है। सबसे ज्यादा 110 प्राथमिकी कैंट थाने में दर्ज हैं। आरोपी की 45 करोड़ की संपत्ति बनारस में है। कई मामलों की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी राशिद नसीम को प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर शुक्रवार को यूएई में गिरफ्तार किया गया। इससे ठगी के शिकार हुए लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उम्मीद है कि पूंजी मिल जाएगी या फिर जमीन मिलेगी। राशिद ने कैंट, रोहनिया, शिवपुर, रामनगर, मिर्जामुराद, राजातालाब, बड़ागांव, फूलपुर, लक्सा थाना क्षेत्र में सस्ते प्लॉट और आकर्षक स्कीम का झांसा देकर हजारों लोगों से ठगी की थी। मामले में पूर्वांचल के साथ ही बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, एमपी और छत्तीसगढ़ के पीड़ितों ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 00:26 IST
UP: भगोड़े राशिद नसीम पर सात साल में 127 प्राथमिकी, सस्ते प्लॉट और आकर्षक स्कीम का लालच दे करता था ठगी #CityStates #Varanasi #ShineCityNews #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
