रिश्तेदारों और अतिथियों को फलदार पौधे भेंट किए
बेरी। आदर्श गांव पलड़ा में बेटी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। रिश्तेदारों और अतिथियों को फलदार पौधे भेंट किए गए। नवजात वैदिका के नाना राजबीर सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार मांगलिक आयोजनों में पौधरोपण और पौध वितरण की परंपरा अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 20:49 IST
रिश्तेदारों और अतिथियों को फलदार पौधे भेंट किए #Fruit-bearingPlantsWereGiftedToRelativesAndGuests. #SubahSamachar
