Kullu News: आज से जाहलमा नाले से होकर गुजरेगी एचआरटीसी की बस
नाले पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर बस का ट्रायल सफलसंवाद न्यूज एजेंसी उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। एसकेटीटी सड़क पर जाहलमा नाले में क्षतिग्रस्त पुल से परेशान हो रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सीमा सड़क संगठन ने वैकल्पिक सड़क दुरुस्त कर दी है। अब 14 जून से एचआरटीसी बसों की आवाजाही होगी। शनिवार को बस का ट्रायल किया है। इसके सफल होने के बाद रविवार से बस सेवा शुरू होगी। वैकल्पिक सड़क पर मोड़ संकरा होने से पहले बस संचालन संभव नहीं था। ऐसे में बीआरओ ने दो दिन सड़क को चौड़ा कर इसे दुरुस्त कर दिया है। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि रविवार से केलांग-उदयपुर-किलाड़ रूट की सभी बसें वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी। पुल निर्माण पूरा होने तक बसें इसी मार्ग से चलेंगी।उधर, विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि जाहलमा नाले पर बीआरओ ने आवश्यक कार्य को पूरा कर दिया है। अब दोनों तरफ से बसों को आवाजाही सामान्य होगी। कहा कि किसानों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग को जाहलमा नाले में झूला स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। झूले का कार्य जल्द शुरू होगा ताकि किसानों की फसलें सुचारु रूप से मंडियों तक पहुंच सकें। 26 मई की रात जाहलमा नाले में पुल के पास भारी चट्टानें और मलबा आने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में बीआरओ ने नाले से वैकल्पिक सड़क तैयार की। इसमें छोटे वाहन आरपार हो रहे थे। लोगों की सुविधा के लिए बसें दोनों छोर तक आ रही थीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:22 IST
Kullu News: आज से जाहलमा नाले से होकर गुजरेगी एचआरटीसी की बस #FromToday #TheHRTCBusWillPassThroughTheJahalmaNallah. #SubahSamachar
