UP: बदला तीज मनाने का अंदाज, झूले और लोकगीतों की जगह अब सेल्फी, रील और तीज पार्टियों का बढ़ा चलन
कभी सावन की फुहारों के बीच गांव की चौपाल और घर के आंगन में पेड़ों की डाल पर झूला पड़ता था। तीज के गीतों के बीच महिलाएं और युवतियां सखियों के साथ घंटों झूला झूलतीं और लोकगीत गाकर त्योहार की खुशियां साझा करती थीं। समय बदला तो तीज मनाने का अंदाज भी बदल गया। अब डीजे की धुन पर डांस, झूले के साथ मोबाइल फोन की सेल्फी, रील और फोटोशूट भी तीज की खुशी का हिस्सा बन गए हैं। शहरों में महिला संगठन, किटी ग्रुप, अपार्टमेंट और कॉलोनियों में तीज पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। इनमें महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता सावन गीत, नृत्य और पारंपरिक परिधान प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। कई जगहों पर महिलाएं हरे रंग के परिधानों और सोलह शृंगार के साथ समूह में तस्वीरें खिंचवाकर इन पलों को यादगार बना रही हैं। यह भी पढ़ें:मां तुझे प्रणाम:देशभक्ति के गीतों पर थिरकेंगे कदम, 13 अगस्त से शुरू होगा जश्न-ए-आजादी बुक करें अपनी सीट
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 01:08 IST
UP: बदला तीज मनाने का अंदाज, झूले और लोकगीतों की जगह अब सेल्फी, रील और तीज पार्टियों का बढ़ा चलन #CityStates #Muzaffarnagar #MuzaffarnagarNews #TeejFestival #HartalikaTeej #TeejCelebration #तीजउत्सव #तीजपार्टी #TeejParty #सावनतीज #SubahSamachar
