ब्रिक्स समिट 2026: परमाणु बम भी बेअसर, पुतिन और जिनपिंग की कारों में क्या है खास कि कहलाते हैं पहियों पर किला?

राजधानी दिल्ली में आयोजित BRICS समिट 2026 के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। दोनों नेता विदेश दौरों पर अपने-अपने देशों में बनी खास प्रेसिडेंशियल कारों में सफर करते हैं। ये कारें सिर्फ लग्जरी और आराम के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा, आधिकारिक प्रोटोकॉल और देश की औद्योगिक ताकत का भी प्रतीक हैं। पुतिन की ऑरस सेनेट (Aurus Senat) और शी जिनपिंग की होंगकी N701 (Hongqi N701) इसी खास श्रेणी की कारें हैं। दोनों वाहनों को आम लग्जरी कारों से अलग, बेहद खास सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनकी तकनीक और सुरक्षा से जुड़ी कई जानकारियां सार्वजनिक नहीं हैं, जिससे इन कारों को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है। ब्रिक्स समिट के लिए पुतिन और शी जिनपिंग के भारत पहुंचने के साथ ही उनके आधिकारिक काफिले और सुरक्षा व्यवस्था भी चर्चा में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों नेताओं के साथ उनके विशेष बख्तरबंद वाहनों का काफिला भी भारत पहुंचा है। आखिर इन प्रेसिडेंशियल कारों में ऐसा क्या खास है, जो इन्हें दुनिया की सबसे सुरक्षित और खास कारों में शामिल करता है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 11, 2026, 08:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ब्रिक्स समिट 2026: परमाणु बम भी बेअसर, पुतिन और जिनपिंग की कारों में क्या है खास कि कहलाते हैं पहियों पर किला? #Automobiles #National #PresidentialCars #WorldLeadersCars #BricsSummit2026 #SubahSamachar