Emmanuel Macron: 17 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे। वह 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मुलाकात के बाद पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति नई दिल्ली जाएंगे। वहां वे एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेंगे। मंत्रालय के अनुसार, मुंबई में दोनों नेताओं के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे और उसके बाद प्रेस ब्रीफिंग होगी। गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होगा नवाचार एवं सांस्कृतिक वर्ष समारोह होटल ताज महल पैलेस में इंडिया-फ्रांस नवाचार मंच आयोजित होगा। इसके बाद गेटवे ऑफ इंडिया पर भारत-फ्रांस नवाचार और सांस्कृतिक वर्ष समारोह होगा। इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। नवाचार वर्ष 2026 पहल पूरे साल मनाई जाएगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों में नवाचार, तकनीक, शोध और जन संपर्क को मजबूत करना है। रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर रहेगा फोकस मंत्रालय ने बताया कि यह फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर यह दौरा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती तकनीकों पर खास फोकस होगा। द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और एआई सम्मेलन में शामिल होंगे मैक्रों फ्रांस के दूतावास ने शुक्रवार को एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति मैक्रों द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह नई दिल्ली और पेरिस के बीच बढ़ती साझेदारी का एक और अहम चरण है। ये भी पढ़ें:एआई सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान को नहीं बुलाया, चीन और बांग्लादेश को दिया न्योता मैक्रों का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, शिक्षा और जन संपर्क में भारत और फ्रांस का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। वैश्विक दक्षिण में पहले एआई सम्मेलन की मेजबानी कर रहा भारत फ्रांसीसी दूतावास के अनुसार, मैक्रों का पहला भारत दौरा 2018 में भारत-फ्रांस संबंधों में नया अध्याय था। वहीं, आगामी इंडिया-एआई सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक होगा। यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई सम्मेलन है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 03:52 IST
Emmanuel Macron: 17 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम? #IndiaNews #National #EmmanuelMacron #AiSummit2026 #SubahSamachar
