Noida News: महिलाओं के लिए निशुल्क कैंसर जांच शिविर
नोएडा। सेक्टर-117 स्थित यूनीहोम्स सोसाइटी में शीविंग्स फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर लगाया। यह शिविर एनएचपीसी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें अत्याधुनिक कैंसर स्क्रीनिंग बस से महिलाओं की जांच हुई। शिविर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित थर्मल स्तन जांच, स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श, रक्तचाप, नाड़ी, वजन और लंबाई की जांच की सुविधा मिली। संस्था के संस्थापक मदन मोहित भारद्वाज ने बताया कि समय पर जांच से बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाने में मदद मिलती है। अर्चना पांडेय ने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:23 IST
Noida News: महिलाओं के लिए निशुल्क कैंसर जांच शिविर #FreeCancerScreeningCampForWomen #SubahSamachar
