Prayagraj : सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 8.70 लाख की लगाई चपत
सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने युवक से 8.70 लाख रुपये ठग लिए। खुद को सिंगापुर की एक मेडिकल कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले जालसाजों ने भर्ती प्रक्रिया, प्रोसेसिंग फीस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर कई किस्तों में रकम जमा कराई। सुलेमसराय निवासी मोहम्मद तारिक ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को सिंगापुर की एक प्रतिष्ठित मेडिकल कंपनी से जुड़ा बताते हुए नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने चयन प्रक्रिया पूरी कराने और वीजा व अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर अलग-अलग समय में रकम जमा कराई। पीड़ित ने कई ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 8.70 लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में भेज दिए। अंतिम चरण में 1.70 लाख रुपये और जमा कराने के बाद एक एग्रीमेंट भेजा। दस्तावेज का अवलोकन करने पर उसमें कई खामियां और संदिग्ध तथ्य दिखाई दिए। इसके बाद उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 18:15 IST
Prayagraj : सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 8.70 लाख की लगाई चपत #CityStates #Prayagraj #Fraudsters #CrimeNewsToday #PrayagrajNews #SubahSamachar
