गुरुद्वारा भवन के पुन: निर्माण की सीएम से की मांग

रादौर। सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जठलाना के सदस्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले। लोगों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर गांव जठलाना में प्राचीन गुरुद्वारा साहिब की जर्जर इमारत का पुन: निर्माण करवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि प्राचीन गुरुद्वारा में गुरबाणी का पाठ व कीर्तन सुबह-शाम होता है। गुरुद्वारे की इमारत बेहद खस्ता है। मुख्यमंत्री ने जल्द गुरुद्वारे की इमारत बनाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान मनिंद्र सिंह, कमल मक्कड़, योगराज कांबोज, जगन चौहान, राजू गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 03:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गुरुद्वारा भवन के पुन: निर्माण की सीएम से की मांग #DemandFromCMForReconstructionOfGurudwaraBuilding #SubahSamachar