Kotdwar News: तीलू रौतेली चौक पर हुड़दंग करने वाले चारों युवक गिरफ्तार
कोटद्वार। तीलू रौतेली चौक पर हुड़दंग व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले के आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि तीन मार्च की रात में कोटद्वार के तीलू रौतेली चौक पर कुछ युवकों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद व मारपीट में तब्दील हो गई थी। युवक बीच सड़क पर हंगामे करने लगे थे। सार्वजनिक स्थल पर हुए घटनाक्रम से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। वायरल वीडियो व स्थानीय इनपुट लेने के साथ ही जांच के आधार पर घटना में शामिल चार युवकों की पहचान की गई थी। इनमें कौड़िया पुल कोटद्वार निवासी प्रमेंद्र, काशी, मोहित एवं केशव के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:11 IST
Kotdwar News: तीलू रौतेली चौक पर हुड़दंग करने वाले चारों युवक गिरफ्तार #FourYouthsWhoCreatedRuckusAtTiluRauteliChowkArrested #SubahSamachar
