हादसे में चार की मौत: चीखों ने तोड़ा भोर का सन्नाटा, हाईवे पर मौत का मंजर; लाशें देख कांप गए लोग; तीन गंभीर
'कैंची धाम के दर्शन का सपना लिए भोर के अंधेरे में शांत हाईवे पर इनोवा में बैठे युवक फर्राटा भर रहे थे। अचानक धड़ाम की आवाज हुई और सन्नाटा चीखों में बदल गया। एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। चार युवक इस दुनिया से रुखसत हो गए और तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।' यह कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है मंगलवार को तड़के यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की। धड़ाम की आवाज इनोवा के खड़े ट्रक में टकराने के बाद आई थी। बताया गया कि इनोवा सवार युवक वाराणसी से कैंची धाम दर्शन करने के लिए निकले थे। तड़के करीब 3.00 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 08:11 IST
हादसे में चार की मौत: चीखों ने तोड़ा भोर का सन्नाटा, हाईवे पर मौत का मंजर; लाशें देख कांप गए लोग; तीन गंभीर #CityStates #Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #HaidergarhRoadAccident #LucknowSultanpurHighwayAccident #KainchiDhamDevoteesAccident #SubahSamachar
