Mandi News: 1.55 किलो चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार

सुंदरनगर फोरलेन पर कार की डिक्की से की बरामद एसटीएफ कुल्लू ने रविवार रात की कार्रवाई, प्राथमिकी दर्जसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पर्यटक वाहन से 1.55 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में राजस्थान के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20, 25 व 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात एसटीएफ कुल्लू की टीम तरोट स्थित मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही सफेद रंग की राजस्थान नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर रखे गए चरस के पांच पैकेट बरामद हुए। बरामद चरस का कुल वजन 1.55 किलोग्राम पाया गया।कार में सवार चारों आरोपियों की पहचान चालक आशीष कुमार (39), वीरेंद्र कुमार (29), जैकी (20) और प्रमोद (19), सभी निवासी झुंझुनूं राजस्थान के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर यह चरस कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। एसटीएफ की इस कार्रवाई में एएसआई भानु प्रताप, आरक्षी शाहिद अली, मोमिन खान, शंकर सिद्धार्थ सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: 1.55 किलो चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार #FourYouthsArrestedWith1.55KgOfCharas. #SubahSamachar