Rohtak News: जामुन का झांसा देकर चार साल की बच्ची से अभद्रता

रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक चार साल की बच्ची को जामुन खिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची से अभद्रता की। इस संंबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को महिला ने शिकायत दी है कि चार जुलाई को उसकी बच्ची दोपहर घर पर थी। पड़ोस के घर से आई तो वह गुमशुम दिखाई दी। पूछने पर पता चला कि पड़ोसी युवक बच्ची को जामुन खिलाने का झांसा देकर अपने साथ घर पर ले गया। वहां पर बच्ची के साथ उसने अभद्रता की। मामले की सूचना पाकर पुलिस की महिला अधिकारी गांव में पहुंची और छानबीन के बाद एफआईआर दर्ज की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 22:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: जामुन का झांसा देकर चार साल की बच्ची से अभद्रता #Four-year-oldGirlMolestedAfterBeingLuredWithJamunFruit. #SubahSamachar