Palwal News: एड्स जागरूकता अभियान के लिए चार स्कूलों का हुआ चयन
हथीन। डाइट के माध्यम से एड्स जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खंड शिक्षा विभाग हथीन के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि एड्स जागरूकता अभियान को सफल बनाने व समाज को जागरूक करने के लिए खंड हथीन के चार गैर सरकारी विद्यालयों को चुना गया है। खंड शिक्षा अधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि मोदीस पब्लिक स्कूल हथीन, सहरावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल हथीन, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल हथीन, के एम पब्लिक स्कूल मण्डकोला स्कूल को एड्स जागरूकता अभियान के लिए चयन किया गया है। दीक्षित ने बताया सोमवार को सहरावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल हथीन में रंगोली, डीवेट, भाषण, क्विज प्रतियोगिता, सेमिनार आदि आयोजित किए गए। इसके लिए आब्जर्वर के तौर पर संदीप प्रवक्ता राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल हथीन रहे। प्रिंसिपल शिवानी भाटी ने प्रदर्शनी लगवाई। दीक्षित ने बताया कि सभी विद्यालयों में अलग-अलग आब्जर्वर लगाए गए है। प्रिंसिपल सतीश कुमार, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन को मोदीश पब्लिक स्कूल हथीन में आब्जर्वर लगाया गया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:15 IST
Palwal News: एड्स जागरूकता अभियान के लिए चार स्कूलों का हुआ चयन #FourSchoolsSelectedForAIDSAwarenessCampaign #SubahSamachar
