Gurugram News: नौरंगपुर अखाड़े में बनेंगे चार कमरे और आधुनिक जिम

संवाद न्यूज एजेंसी मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के वार्ड नंबर-16 स्थित नौरंगपुर अखाड़े का जल्द ही विकास किया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने करीब 39 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर जारी कर ठेकेदार को काम सौंप दिया गया है। परियोजना के तहत अखाड़े में चार नए कमरों और एक आधुनिक जिम का निर्माण कराया जाएगा। इन सुविधाओं के बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। वार्ड नंबर 16 के पार्षद दया राम का कहना है कि नौरंगपुर अखाड़े का जल्द ही विकास किया जाएगा। इसके लिए करीब 39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अखाड़े के बनने से इलाके में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, नगर निगम मानेसर के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ का कहना है कि अखाड़े के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर ठेकेदार को काम सौंप दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: नौरंगपुर अखाड़े में बनेंगे चार कमरे और आधुनिक जिम #FourRoomsAndAModernGymWillBeBuiltAtTheNaurangpurAkhada. #SubahSamachar