Noida News: राज्य कराटे प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राज्य कराटे प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने दिखाया दम ग्रेटर नोएडा संवाद। गौतमबुद्ध नगर के चार कराटे खिलाड़ियों ने मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत चार पदक हासिल किए। इसमें से स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में खेलते हुए दिखाई देंगे। मेरठ के एस्ट्रॉन कॉलेज में रविवार को बालक व बालिका वर्ग में यूपी कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 55 किग्रा भार वर्ग में निशि व 67 किग्रा में लव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 84 से अधिक किग्रा भार वर्ग में अंश ने रजत पदक और 76 किग्रा में अनीश ने कांस्य पदक हासिल किया। इसमें स्वर्ण पदक विजेता निशि व लव का चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 25 मार्च तक भोपाल के एलएनसीटी में होगी। जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सिंह व सचिव अफजल खान, कोच कपिल नागर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: राज्य कराटे प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने दिखाया दम #FourPlayersFromTheDistrictShowedTheirStrengthInTheStateKarateCompetition. #SubahSamachar