24 घंटे में चार हत्याओं से दहली दिल्ली: वारदात के बाद आरोपी फरार, फोन-शक और लूट के चलते गई जानें; कानून बेबस
राजधानी दिल्ली पिछले 24 घंटे (रविवार-सोमवार) में हत्या की चार वारदातों से दहल उठी। अलग-अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कल्याणपुरी में मोबाइल चार्ज न करने पर कारोबारी की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। दूसरे मामले में गोकुलपुरी में पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए एक शख्स ने पत्नी के दोस्त को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। तीसरे में बवाना में लूटपाट के दौरान कारोबारी को गोली मार दी गई। चौथे मामले में मोतीनगर में कॉल करने के लिए मोबाइल न देने पर नाबालिग की हत्या कर दी गई। उसी जगह कुछ ही देर बाद ही उसी स्थान पर बदमाशों ने महज कंधा टकराने पर एक अन्य युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं कल्याणपुरी में दुकानदार के बचाव में आने भी एक युवक को चाकू मार दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 04:49 IST
24 घंटे में चार हत्याओं से दहली दिल्ली: वारदात के बाद आरोपी फरार, फोन-शक और लूट के चलते गई जानें; कानून बेबस #CityStates #Delhi #DelhiNcr #DelhiTodayNews #DelhiNewsToday #DelhiPoliceNews #SubahSamachar
