Gurugram News: सड़क हादसों में तीन महिलाओं सहित चार घायल
सेक्टर-14, सेक्टर-10, बिलासपुर, सेक्टर-29 व सोहना थाने में प्राथमिकी दर्ज गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। ये सड़क हादसे सेक्टर-14 थाने, सेक्टर-10 थाने, बिलासपुर थाने, सेक्टर-29 थाने व सोहना थाने में हुए हैं। इन हादसों में संबंधित थानों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ सड़क दुर्घटना संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है। ब्यूरो घर के बाहर खड़ी गाड़ी से टकराई कारसेक्टर-14 थाना क्षेत्र में ओल्ड डीएलएफ में तेज रफ्तार एक कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर घर के बाहर खड़ी कार से टकरा गई। इस दौरान वहां बैठे गार्ड अपना बचाव करने के लिए कूदे तो उनको हल्की चोटें आई हैं। ओल्ड डीएलएफ निवासी रानी यादव व समिता गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल तेजपाल ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। पैदल तल रही महिला को मारी टक्करसेक्टर-10 निवासी पूनम कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 अप्रैल की दोपहर करीब 12.30 बजे अपने घर से गुरुग्राम कोर्ट की ओर पैदल जा रही थीं। राघव पार्लर के पास टी-पाॅइंट पर एक स्कूटी ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूटी चालक मौके से भाग गया तो वह स्कूटी का नंबर भी नहीं देख सकी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दीपक ने बताया कि पूनम कुमारी की शिकायत पर 17 अप्रैल को अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्कूटी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टक्कर मारकर मौके से भागा चालकसेक्टर-78 स्थित मानसून ब्रिज अपार्टमेंट निवासी कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 7 अप्रैल की शाम करीब 6.20 बजे कार से पचगांव के पास स्थित कंपनी से दिल्ली-जयपुर हाईवे की ओर जा रही थीं। जब वह पचगांव मार्केट के पास पहुंचीं तो सामने से आ रही कार ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार को लेकर मौके से भाग गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलजीत ने बताया कि 17 अप्रैल को दी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करके जांच में शामिल किया जाएगा। हादसे में महिला घायलवहीं, सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे एमजी रोड पर एस्सेल टावर्स के पास यूटर्न पर एक कार को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रही महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि स्कॉर्पियो के चालक ने शराब का सेवन कर रखा था और हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पूरन सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 14:27 IST
Gurugram News: सड़क हादसों में तीन महिलाओं सहित चार घायल #FourInjuredInRoadAccidents #IncludingThreeWomen #SubahSamachar
