Chandigarh News: खन्ना में चार गैरकानूनी नशा मुक्ति केंद्रों पर छापे, 150 छुड़ाए

-गुरबाणी से जोड़ने के नाम पर बेअदबी का भी आरोप, एसजीपीसी से कार्रवाई की मांग---संवाद न्यूज एजेंसीखन्ना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मिशन प्रहार के तहत खन्ना पुलिस ने जिले में चार गैरकानूनी नशा मुक्ति केंद्रों पर एक साथ दबिश दी। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में लगभग 150 लोगों को जबरन और अमानवीय हालात में बंद रखने का खुलासा हुआ। सभी को तुरंत रिहा कर सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में सुरक्षित रखा गया।जांच में पता चला कि ये केंद्र बिना किसी सरकारी अनुमति और प्रशिक्षित स्टाफ के चलाए जा रहे थे। केंद्रों में रहने वालों को उनकी मर्जी के बिना रखा गया और कई जगहों पर साफ-सफाई, दवाइयों और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव था। घुंघराली राजपूता गांव में दो केंद्र थे जहां करीब 90 लोग बंद थे। पीड़ितों ने मारपीट और घर के काम जबरन करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गुरबाणी से जोड़ने के नाम पर बेअदबी भी हो रही थी।पायल के गोबिंदपुरा में 10 और राड़ा साहिब में 50 से ज्यादा लोग रिहा किए गए। घुंघराली राजपूता के केंद्र से आर्म्स एक्ट का वांछित भगौड़ा भी पकड़ा गया। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि केंद्र संचालकों के खिलाफ कानून की सख्त धाराएं लगाई जाएंगी। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने मौके पर मानसिक और शारीरिक स्थिति की जांच की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के नाम पर किसी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: खन्ना में चार गैरकानूनी नशा मुक्ति केंद्रों पर छापे, 150 छुड़ाए #FourIllegalDrugRehabilitationCentersRaidedInKhanna #150PeopleRescued. #SubahSamachar