Bihar News: चार गैस एजेंसियों के गोदाम सील, कठोर कार्रवाई का निर्देश; क्यों-कहां प्रशासन ने दिखाई ऐसी सख्ती?
मधुबनी जिले में गैस आपूर्ति में भारी अनियमितता को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए जिला प्रशासन की एक टीम गठित की। टीम ने उपभोक्ताओं को दी जाने वाली गैस आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चार एजेंसियों का निरीक्षण एवं जांच की। जांच में अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर चारों एजेंसियों के गोदामों को सील कर दिया गया है। किन एजेंसियों पर कार्रवाई की गई बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की शाम प्रशासनिक टीम ने अचानक गैस एजेंसियों की जांच की। स्टॉक में भारी गड़बड़ी और अनियमितता पाए जाने के बाद अवंतिका इंडेन गैस एजेंसी (बेनीपट्टी), ओविमो एचपी गैस ग्रामीण वितरक (परसा), कौशल किशोर एचपी गैस ग्रामीण वितरक (मिश्रौलिया, बाबूबरही) और घोंघड़िया स्थित एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। गैस की उपलब्धता पर डीएम का बयान जिलाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अनियमितता की पुष्टि होने के बाद जांच टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए गोदामों के मुख्य द्वारों पर ताला जड़कर उन्हें आधिकारिक रूप से सील कर दिया। इसके साथ ही गोदाम परिसर को भी सील करने की कार्रवाई की गई। जांच टीम में शामिल एडीएसओ राज कुमार झा और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रोहित रंजन झा ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट एडीएम को सौंपी जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य गैस वितरकों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह है कि इन एजेंसियों पर हुई कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध हो पाती है या नहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 20:12 IST
Bihar News: चार गैस एजेंसियों के गोदाम सील, कठोर कार्रवाई का निर्देश; क्यों-कहां प्रशासन ने दिखाई ऐसी सख्ती? #CityStates #Bihar #Darbhanga #Madhubani #BiharNews #SubahSamachar
