Rohtak News: गुरु पूर्णिमा पर चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ शुरू
रोहतक। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आर्यनगर स्थित वैदिक भक्ति साधन आश्रम में चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के ब्रह्म मुनि सत्यजित और पुरोहित आचार्य शक्तिदेव रहे। विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की की ब्रह्मचारिणियों ने वेद पाठ किया। शंका समाधान सत्र में आचार्य सत्यजित ने साधकों के प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने बताया कि तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान वानप्रस्थी के मुख्य कर्तव्य हैं। गायत्री छंद में चौबीस अक्षर होते हैं और ओ३म ईश्वर का निज नाम है। महान पुरुषों के चरित्र का अनुकरण ही उनकी पूजा है। आश्रम मंत्री जितेंद्र मेहता ने मंच संचालन किया। यज्ञ की पूर्णाहुति 29 जुलाई को होगी और कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 02:41 IST
Rohtak News: गुरु पूर्णिमा पर चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ शुरू #Four-dayYajurvedaParayanYajnaBeginsOnGuruPurnima. #SubahSamachar
