Tehri News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में खेलेंगी टिहरी की चार बेटियां

15 जुलाई से पंजाब में आयोजित होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितानई टिहरी। टिहरी जिले की चार बेटियां राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में दमदखम दिखाएंगी। पंजाब में 15 जुलाई से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी की चार छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन होने से स्थानीय लोग उत्साहित है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल ने यह जानकारी दी है। बताया कि रंजना भंडारी, मान्यता तोमर, दीपिका बिष्ट, पिहु चमोली को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 जुलाई तक पंजाब में होना है। बताया उक्त चारों छात्राओं ने 23 से 24 जून तक केंद्रीय विद्यालय शिविर में आयोजित 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की संभागीय खो-खो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी का प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता में टीम उपविजेता रही। प्रधानाचार्य थपलियाल, कोच राकेश कैंतुरा ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में खेलेंगी टिहरी की चार बेटियां #FourDaughtersFromTehriWillPlayInTheNationalKho-KhoCompetition. #SubahSamachar