Sonipat News: पेट्रो कार्ड मिलने के बाद चार एंबुलेंस का संचालन शुरू
सोनीपत। सांसद निधि से मिली चार एंबुलेंस का संचालन पेट्रो कार्ड जारी होते ही शुरू हो चुका है। इससे मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी। इनमें से दो एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग और दो एंबुलेंस बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में सौंपी गई है। यह एंबुलेंस पूर्व सांसद रमेश कौशिक के कोटे से अक्तूबर 2025 में मिली थी।इंडियन ऑयल कंपनी से पेट्रो कार्ड बनने के बाद उन्हें सड़कों पर उतारा जाएगा। यह एंबुलेंस अक्तूबर 2025 से सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में धूल फांक रही थी। एंबुलेंस की कागजी औपचारिकता पूरी होने के बाद मरीजों की सुविधा के लिए चालू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में 29 एंबुलेंस हो गई हैं लेकिन इनमें से मानक पूरे कर चुकी 13 एंबुलेंस कंडम होने के बाद भी दौड़ाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती व अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताकर रेफर करने पर उनकी जान को जोखिम में डाला जा रहा है। आज एंबुलेंस की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि रास्ते में कब खराब हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार दूसरी एंबुलेंस मंगवाकर मरीजों को भेजा जाता है। जिले में एंबुलेंस की स्थितिकुल एंबुलेंस 29एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट (एएलएस) 07बेसिक लाइफ स्पोर्ट (बीएलएस) 08पेशेंट ट्रांसपोर्ट एंबुलेंस (पीटीए) 11किलकारी 03इंडियन ऑयल कंपनी से पेट्रो कार्ड जारी होने के बाद चार एंबुलेंस को मरीजों के लिए समर्पित कर दिया गया है। इनमें से दो एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग के पास रखा गया है और दो एंबुलेंस बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक को सौंप दिया है। - डॉ. मंजीत राठी, नोडल अधिकारी, आरटीएस
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 20:13 IST
Sonipat News: पेट्रो कार्ड मिलने के बाद चार एंबुलेंस का संचालन शुरू #FourAmbulancesStartedOperatingAfterReceivingThePetroCard. #SubahSamachar
