होटल के बाहर पूर्व सरपंच की हत्या: कुलदीप बिश्नोई सहित कई नेताओं से संबंध, छह माह से पद को लेकर चल रही खींचतान

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में शनिवार शाम करीब 6:15 बजे हाईवे स्थित होटल रंगला पंजाब तड़का के बाहर बैठे पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। खिलेरी पूर्व सीपीएस दुड़ाराम और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के करीबी माने जाते थे। भाजपा के कई नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध थे। डीएसपी जय सिंह ने बताया कि कार व बाइक पर आए पांच-छह हमलावरों ने खिलेरी पर 6 से 7 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद हमलावर अपनी एक बाइक और दो पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जिस होटल पर वारदात हुई, वह खिलेरी के चचेरे भाई हैप्पी का है। तीन दिन पहले ही होटल को लीज पर लेकर खोला गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




होटल के बाहर पूर्व सरपंच की हत्या: कुलदीप बिश्नोई सहित कई नेताओं से संबंध, छह माह से पद को लेकर चल रही खींचतान #CityStates #Fatehabad #Haryana #FatehabadMurder #SubahSamachar