US: पूर्व पुलिस अधिकारी लांस श्रॉयर संभाल सकते हैं ICE की कमान, ट्रंप ने पूरी तरह योग्य और सच्चा देशभक्त बताया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व ओक्लाहोमा स्टेट ट्रूपर (राज्य पुलिस अधिकारी) लांस श्रॉयर को अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) का नया निदेशक बनाने के लिए नामित किया है। ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी घोषणा की। 'सच्चा देशभक्त और अनुभवी कानून प्रवर्तन अधिकारी' ट्रंप ने लांस श्रॉयर को एक सच्चा देशभक्त और अनुभवी कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि श्रॉयर के पास अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का लंबा अनुभव है और वे एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह योग्य हैं। यह भी पढ़ें- Israel: 'दक्षिणी लेबनान में लंबे समय तक रहेगी तैनात सेना', इस्राइल काट्ज ने हिजबुल्ला को लेकर दिया बड़ा बयान पूर्व निदेशक टॉड लायंस ने मई में दिया था इस्तीफा यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब आईसीई के पूर्व निदेशक टॉड लायंस ने मई के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद निजी जेल संचालक कंपनी के पूर्व अधिकारी डेविड वेंचुरेला कार्यवाहक प्रमुख के रूप में एजेंसी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मार्कवेन मुलिन ने लांस श्रॉयर की नियुक्ति का किया स्वागत इस बीच, अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के नए प्रमुख मार्कवेन मुलिन ने भी श्रॉयर की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लांस श्रॉयर के पास 29 वर्षों से अधिक का कानून प्रवर्तन अनुभव है और वे राष्ट्रपति ट्रंप के उस अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिसके तहत अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और देश से बाहर भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 1430 पहुंचा मरने वालों की आंकड़ा, राहत व बचाव कार्य जारी अवैध प्रवासियों पर सख्ती की तैयारी मार्कवेन मुलिन हाल ही में गृह सुरक्षा विभाग के प्रमुख बने हैं। उन्होंने कहा है कि उनका विभाग बिना अनावश्यक विवादों के काम करेगा। हालांकि उन्होंने आव्रजन नीति पर अपेक्षाकृत नरम रुख की बात कही है, लेकिन ट्रंप की बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई और निर्वासन की नीति को लागू करने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे। लांस श्रॉयर की नियुक्ति को ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब उनके नामांकन को आगे की औपचारिक प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 04:17 IST
US: पूर्व पुलिस अधिकारी लांस श्रॉयर संभाल सकते हैं ICE की कमान, ट्रंप ने पूरी तरह योग्य और सच्चा देशभक्त बताया #World #International #DonaldTrump #FormerOklahomaStateTrooper #LanceSchroyer #Ice #IceDirector #MarkwayneMullin #DepartmentOfHomelandSecurity #SubahSamachar
