Jhakhand: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते की हिमाचल में मौत, दोस्तों के साथ कुल्लू गए थे वीर सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र 22 वर्षीय वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर से राज्यभर में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन अपने सात दोस्तों के साथ दो दिन पहले घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू गए थे। बताया जा रहा है कि सभी दोस्तों ने वहां बर्फबारी के बीच घूमने-फिरने और मस्ती का आनंद लिया था। होटल लौटने पर बिगड़ीवीर सोरेन की तबीयत जानकारी के मुताबिक, शाम के समय होटल लौटने के बाद अचानक वीर सोरेन की तबीयत बिगड़ गई। उनकी हालत गंभीर होते देख साथियों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। ये भी पढ़ें:हेमंत सरकार ने पेश किया 1.58 लाख करोड़ का बजट, पिछली बार से 13 हजार करोड़ रहा ज्यादा पूर्व सीएम हिमाचल रवाना घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। इधर, झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की जा रही है। सभी लोग वीर सोरेन के निधन को बेहद दुखद और असमय हुई क्षति बता रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 10:10 IST
Jhakhand: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते की हिमाचल में मौत, दोस्तों के साथ कुल्लू गए थे वीर सोरेन #CityStates #Ranchi #Jharkhand #JharkhandFormerCmChampaiSoren #VeerSoren #ChampaiSorenKullu #HimachalPradesh #VeerSoren'sSuspiciousDeath #Postmortem #JharkhandPolitics #SubahSamachar
