BHU: पूर्व इसरो प्रमुख ने कहा- डिजिटल गैजेट्स को गुलाम बनाओ, एआई से हजार गुना बुद्धिमान है आपका दिमाग
बीएचयू में प्रज्ञान 2026 में 2100 से ज्यादा जेन-जी छात्र-छात्राओं ने इसरो के आठवें चेयरमैन डॉ. एएस किरण कुमार को सुना। स्वतंत्रता भवन में 20 सेकंड अंग्रेजी बोलने के बाद छात्रों की मांग पर उन्होंने हिंदी में 60 मिनट तक संवाद किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर डॉ. किरण ने कहा कि डिजिटल गैजेट्स को अपना गुलाम बनाइए। आप खुद गुलाम न बन जाइए। गैजेट्स पर समय बर्बाद न करिए। उन्होंने कहा कि अपने कौशल को निखारने के साथ ही तकनीक का इस्तेमाल कर देश के विकास में अपना योगदान दीजिए। अब भारत का अपना स्वदेशी निर्मित एआई सॉफ्टवेयर बंगलूरू में तैयार हो रहा है। एआई का इस्तेमाल करिए लेकिन सिर्फ टूल की तरह। जितने से आपका काम निकल जाए। अपना वास्तविक इंटेलीजेंस इस्तेमाल करिए, जो आपका दिमाग है। यह एआई से कई हजार गुना बेहतर है। अपनी इंद्रियों का उपयोग कर इतिहास रचें। सही प्रश्न पूछें और प्रकृति से सीख लेकर उसे नोट करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य वास्तविक बुद्धि रोबोट एडवांस का वर्जन हैं और युवा छात्रों को खोज करने वाला बनना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 21:54 IST
BHU: पूर्व इसरो प्रमुख ने कहा- डिजिटल गैजेट्स को गुलाम बनाओ, एआई से हजार गुना बुद्धिमान है आपका दिमाग #CityStates #Varanasi #Isro #ArtificialIntelligence #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
