Gurugram: एडवांस्ड आई एंड रेटिना सेंटर का उद्घाटन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन रहे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में आंखों का एक नया सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल खुला। एडवांस्ड आई एंड रेटिना सेंटर का सेक्टर-65 में रविवार को उद्घाटन हुआ। यह केंद्र उन्नत विट्रियोरेटिनल सेवाओं पर मुख्य फोकस करेगा, साथ ही मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) और LASIK प्रक्रियाओं में भी विशेषज्ञता प्रदान करेगा। अस्पताल का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने किया। अस्पताल के खुलने से क्षेत्र के मरीजों को अत्यधिक विशिष्ट नेत्र चिकित्सा देखभाल आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका सिंह और डॉ. सुनील कुमार द्वारा स्थापित ARC का उद्देश्य नैतिकता, सटीकता और गुणवत्ता पर आधारित नेत्र चिकित्सा में एक नया मानक स्थापित करना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 11:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram: एडवांस्ड आई एंड रेटिना सेंटर का उद्घाटन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन रहे मुख्य अतिथि #CityStates #Haryana #FormerHealthMinisterHarshVardhan #SubahSamachar