Delhi NCR News: विदेशी नस्ल के कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर किया घायल
दनकौर। सलारपुर गांव में मंगलवार की शाम एक नौ वर्षीया बच्ची पर पड़ोसी के विदेशी नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में घायल बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है। परिजनों ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पीड़ित के पिता पिंटू ने पड़ोसी पर कुत्ते को अक्सर खुला छोड़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी शिवानी आरोपी के घर के सामने से गुजर रही थी, तभी कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया। परिजनों का आरोप है कि घटना का विरोध करने पर आरोपी ने गाली दी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 21:05 IST
Delhi NCR News: विदेशी नस्ल के कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर किया घायल #ForeignBreedDogAttacksGirlAndInjuresHer #SubahSamachar
