Firozabad News: भाई के जानलेवा हमले के डर से घर छोड़ने को मजबूर, पुलिस से लगाई गुहार

शिकोहाबाद। नगला हैंडल निवासी कृष्णा अपनी पत्नी शिवानी और बच्चे के साथ बड़े भाई के खौफ के कारण घर से बाहर भटकने को मजबूर हैं। पीड़ित कृष्णा का आरोप है कि उसके बड़े भाई ने परिवार पर जानलेवा हमला किया और बुधवार को श्याम सिंह व मंगल सिंह पर हथौड़े से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कृष्णा के अनुसार, आरोपी ने उसका भी गला दबाने की कोशिश की और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिसके डर से पीड़ित परिवार भूख-प्यास के बीच सुरक्षा के लिए इधर-उधर भटक रहा है। मामले में इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि यह विवाद दो भाइयों के बीच हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति के सिर में चोट आई है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: भाई के जानलेवा हमले के डर से घर छोड़ने को मजबूर, पुलिस से लगाई गुहार #ForcedToFleeHomeDueToFearOfLife-ThreateningAttackByBrother;AppealsToPoliceForHelp #SubahSamachar