Sonipat News: एनएच-44 पर कुंडली में बनेगा फुटओवर ब्रिज

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। कुंडली में बहु प्रतीक्षित परियोजनाओं को लेकर बुधवार को सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक नगर पालिका कार्यालय में हुई। इसमें नपा क्षेत्र में सीवर लाइन और बारिश के पानी निकासी को लेकर चर्चा हुई।नपा चेयरपर्सन शिमला देवी ने बताया कि इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ एनएच-44 पर बनाए जाने वाले फुटओवर ब्रिज को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि फुट ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा।नपा क्षेत्र में दूषित पानी निकासी बड़ा मुद्दा है। क्षेत्र की लगातार बढ़ती जा रही आबादी और चारों तरफ अवस्थित औद्योगिक इकाइयों के चलते दूषित पानी की निकासी समस्या है। इस दौरान समस्या के समाधान की दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान एई मोहित सिंह, कुंडली नगर पालिका के अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, एमई मंजीत दहिया, एनएचएआई के अभियंता प्रांजल मिश्रा, ऑपरेशनल हैड सर्वेयर अभियंता एसके घोष व मुकेश कुमार और एसएमडीए के रोहतास तोमर आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: एनएच-44 पर कुंडली में बनेगा फुटओवर ब्रिज #FootoverBridgeToBeBuiltAtKundliOnNH-44 #SubahSamachar