Ambala News: फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर कल से, खेल तकनीक सीखेंगे बच्चे
अंबाला। छावनी के रॉबर्ट पवेलियन में फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करवाया जा रहा है। संस्था के महासचिव नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस साल भी बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान 15 दिनों के निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसका शुभारंभ रविवार 31 मई सुबह 6:00 बजे से होगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस शिविर का समापन 14 जून को होगा । उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को फुटबॉल खेल की बुनियादी तकनीकों से रूबरू कराया जाएगा । इसके लिए फुटबॉल प्रशिक्षक और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी बच्चों को खेल के तकनीकी गुर सिखाने के लिए मौजूद रहेंगे। फुटबॉल के विकास और विस्तार के लिए बड़े स्तर पर लगाया जाने वाला यह अपनी तरह का एकमात्र और अनोखा शिविर है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से शिविर में आने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रतिदिन निशुल्क पौष्टिक अल्पाहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों अध्यक्ष राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष सैनी व संरक्षक डॉ. आईपी नागी व एडी गांधी की देखरेख में आयोजित हो रहे इस कैंप का एकमात्र मुख्य उद्देश्य अंबाला के फुटबॉल को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर 70 के दशक वाली ऐतिहासिक ऊंचाइयों और पहचान पर पहुंचाना है । संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 03:16 IST
Ambala News: फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर कल से, खेल तकनीक सीखेंगे बच्चे #FootballTrainingCampStartsTomorrow #ChildrenWillLearnSportsTechniques #SubahSamachar
