Agra Metro: हाईवे और एमजी रोड के मेट्रो स्टेशन पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज, ताकि हादसों पर लग सके रोक
सिकंदरा से रामबाग और एमजी रोड के सभी मेट्रो स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। सर्विस रोड से आईएसबीटी तक फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जो बस टर्मिनल के अंदर तक यात्रियों को पहुंचाएगा। इससे सड़क पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। हाईवे के तीन एलिवेटेड स्टेशन आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इनमें आईएसबीटी पर निर्माण जारी है। आईएसबीटी पर पूर्व में सड़क पार करने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। गुरुद्वारा गुरु के ताल पर भी मेट्रो स्टेशन बीच में रहेगा, जबकि फुट ओवरब्रिज से दोनों ओर की सर्विस लेन से जोड़ा जाएगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी का फुट ओवरब्रिज इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। एमजी रोड पर भी बनेंगे एफओबी आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो कॉरिडोर में एमजी रोड पर बनाए जा रहे सभी मेट्रो स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। यह पूरा हिस्सा फिर से डिजाइन किया जा रहा है। यहां सात स्टेशन बनाए जा रहे हैं। करीब डेढ़ मीटर तक एमजी रोड को चौड़ा भी किया जाएगा। यूपीएमआरसी के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि यातायात संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 09:51 IST
Agra Metro: हाईवे और एमजी रोड के मेट्रो स्टेशन पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज, ताकि हादसों पर लग सके रोक #CityStates #Agra #AgraMetro #FootOverbridge #MgRoad #SikandraMetroStation #IsbtAgra #GuruKaTal #TrafficImprovement #Upmrc #आगरामेट्रो #फुटओवरब्रिज #SubahSamachar
