Rohtak News: दिवाली पर लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल, चार माह बाद आई रिपोर्ट, 54 में से 12 सैंपल मिले फेल

रोहतक। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की ओर से मिलावट खोरों पर नकेल कसने के लिए अक्तूबर 2025 में दिवाली से पहले लिए गए 54 खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट अब चार माह बाद आई है। 12 दुकानों से लिए गए 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल मिले हैं। उस दौरान खोया पर फफूंद मिली थी। रसगुल्ला व गुलाब जामुन समेत अन्य मिठाइयों में मिलावट की रिपोर्ट आई है। इस दौरान छह दुकानें तो बिना लाइसेंस के संचालित मिली थीं। इन दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर चंडीगढ़ भेजे गए थे। इन पर भी कानून के अनुसार एडीसी कोर्ट में केस दर्ज कराया जाएगा। अब होली पर्व को लेकर भी विभाग ने सैंपल लेने की तैयारी शुरू कर दी है। संवाद -----जिले में यहां से भरे गए थे खाद्य पदार्थों के सैंपल रोहतक के मालगोदाम, हिसार बाईपास, एमडीयू, मॉडल टाउन, बड़ा बाजार आदि जगहों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे। कलानौर से बेसन के लड्डू, खोया, रसगुल्ला व गुलाब जामुन के पांच सैंपल लिए गए थे। सांपला में खोया, बर्फी, राजभोग, कलाकंद, मावा बर्फी, बर्फी, मिल्क केक, चमचम के आठ सैंपल लिए गए थे। महम से लिए सैंपल में कुट्टू का आटा, कुट्टू गिरी व चौलाई के लड्डू के सैंपल शामिल थे। -------खाद्य पदार्थ पर आयोडीन डालने से रंग नीला या काला पड़ जाए तो मिलावट है : डॉ. पूनमपीजीआई की सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम कथूरिया ने बताया कि दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे पनीर, घी, खोया और मावा की गुणवत्ता खुद भी जांच सकते हैं। मिठाइयों को सूंघने पर अगर उसमें प्राकृतिक मीठी गंध आती है तो वह सही है। वहीं, मिठाइयां हाथ में लेकररगड़ने पर अगर वह रबड़ की तरह खिंचने लगे या अत्यधिक सूखी महसूस हो तो उसमें मिलावट की आशंका है। बाजार से आयोडीन लेकर भी खाद्य पदार्थों की जांच की जा सकती है। किसी खाद्य पदार्थ पर आयोडीन डालने पर अगर रंग नीला या काला पड़ जाए तो वह मिलावटी है। ------हल्के रंग की मिठाइयां खरीदें मिठाइयों में कृत्रिम रंग की जांच के लिए गीलेे नैपकिन से रगड़ने पर अगर रंग नैपकिन पर आ जाए या मिठाई को पांच मिनट गर्म पानी में डालने पर वह रंग छोड़ दे तो मिठाई मिलावटी है, इसलिए बाजार से हल्के रंग की मिठाइयां खरीदनी चाहिए, क्योंकि अधिक रंग होने पर आर्टिफिशियल रंग की मात्रा ज्यादा हो सकती है। - डॉ. पूनम कथूरिया, डाइटीशियन--मिठाई पर लगे सिल्वर पेपर हो सकते हैं मिलावटी मिठाई पर लगाए जाने वाले सिल्वर पेपर भी मिलावटी हो सकते हैं। अंगुलियों से रगड़ने पर अगर पेपर गायब हो जाए तो वह असली है जबकि मिलावटी पेपर इकट्ठा हो जाता है। -------दालों के तीन सैंपल लिए स्पेशल ड्राइव के तहत विभाग की टीम ने बुधवार को दालों के तीन सैंपल लिए। मॉडल टाउन की दुकानों से उड़द, साबुतमसूर की दालों के तीन सैंपल भरे गए हैं। ----फोटो 24वर्जन जांच के दौरान फेल मिले सैंपल व बिना लाइसेंस के दुकान चलाने वालों के खिलाफ एडीसी कोर्ट में केस कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में जुर्माना लगाने के साथ लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं। होली के त्योहार को लेकर भी जिले में अभियान जारी रहेगा। मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. योगेश कादियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रोहतक 23-दिल्ली रोड स्थित दुकान पर रखी मिठाई। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 01:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
News



Rohtak News: दिवाली पर लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल, चार माह बाद आई रिपोर्ट, 54 में से 12 सैंपल मिले फेल #News #SubahSamachar