Noida News: फोनरवा पदाधिकारियों ने की विद्युत निगम के साथ बैठक

-फोटो नोएडा। सेक्टर-16 स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में सोमवार को फोनरवा पदाधिकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। आपूर्ति को लेकर हो रहीं दिक्कतें और आगामी कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अभियंता एसके जैन ने की। गर्मियों के दौरान बेहतर आपूर्ति, आरडीएसएस योजना, स्मार्ट मीटर और विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। एसके जैन ने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत शहर 527 विकास कार्य कराए गए। बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत 393 कार्यों में से लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा 264 किलोमीटर की नई 33 केवी लाइन, 332 किलोमीटर नई 11 केवी लाइन और 382 किलोमीटर नई एलटी लाइन बिछाने का काम भी किया जा रहा है। बैठक में अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता वैभव मिश्रा, मोहित दीक्षित, फोनरवा महासचिव केवी जैन, देवेंद्र कुमार, लाट साहब लोहिया और देवेंद्र चौहान मौजूद रहे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: फोनरवा पदाधिकारियों ने की विद्युत निगम के साथ बैठक #FONRWAOfficialsHeldAMeetingWithTheElectricityCorporation #SubahSamachar