Hamirpur (Himachal) News: फोल्डिंग छाते महिलाओं और छात्राओं की पहली पसंद
हमीरपुर। बरसात का मौसम शुरू होते ही हमीरपुर के बाजार में फोल्डिंग छातों की मांग बढ़ गई है। छात्राओं, गृहिणियों और नौकरीपेशा महिलाओं में इन छातों की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है।हल्के वजन और बैग में आसानी से रखे जा सकने के कारण ग्राहक बड़ी छतरियों की बजाय छोटे फोल्डिंग छातों को अधिक पसंद कर रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार और आसपास की दुकानों पर विभिन्न रंगों, डिजाइन और प्रिंट वाले छाते उपलब्ध हैं।रंग-बिरंगे और आकर्षक प्रिंट वाले छाते महिलाओं और युवतियों को खूब लुभा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इनकी बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। कार्यालय जाने वाली महिलाएं और छात्राएं भी फोल्डिंग छातों की अधिक खरीदारी कर रही हैं।बाजार में छोटे फोल्डिंग छातों की कीमत 200 से 450 रुपये के बीच है, जबकि बड़े छाते 400 से 800 रुपये तक बिक रहे हैं। कम जगह घेरने और आसानी से साथ ले जाने की सुविधा के कारण ग्राहकों का रुझान छोटे छातों की ओर अधिक है।डिजाइन और रंग को भी तरजीहदुकानदार कपिल और राजेश ने बताया कि पहले लोग केवल बारिश से बचाव के लिए छाते खरीदते थे लेकिन अब ग्राहक डिजाइन, रंग और गुणवत्ता को भी बराबर महत्व दे रहे हैं। महिलाओं के साथ-साथ युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों में भी आकर्षक प्रिंट वाले छातों की मांग बढ़ी है। कई ग्राहक जरूरत के अनुसार एक से अधिक छाते भी खरीद रहे हैं।पर्याप्त स्टॉक मंगवायालगातार हो रही बारिश के चलते आने वाले दिनों में छातों की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। मांग को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न कंपनियों के नए डिजाइन और अलग-अलग रंगों के छातों का पर्याप्त स्टॉक मंगवाया है। उनका कहना है कि मौसम को देखते हुए अगले कुछ सप्ताह तक फोल्डिंग छातों की मांग बनी रहने की संभावना है। हमीरपुर बाजार में फोल्डिंग छाते की खरीदारी करते हुए युवती। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 21, 2026, 17:56 IST
Hamirpur (Himachal) News: फोल्डिंग छाते महिलाओं और छात्राओं की पहली पसंद #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar
