Una News: फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने की परीक्षा केंद्रों की जांच

ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को दसवीं कक्षा का ड्राइंग, रिटेल और हेल्थ केयर विषय एवं बारहवीं कक्षा की केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा हुई। शिक्षा उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता नियंत्रण जिला ऊना नीलम कुमारी की अध्यक्षता में गठित फ्लाइंग स्क्वायड की टीम में प्रवक्ता डॉ. किशोरी लाल शर्मा, सुनीता टीजीटी एवं कुलदीप चंद डीएम ने एसवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैहरियां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैहरियां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिपोह मिसरां में परीक्षा केंद्रों को जांचा। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज को देखा और पाया कि परीक्षाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। जहां कमियां पाई गईं, वहां परीक्षा समन्वयक एवं केंद्र अधीक्षक को सुधार करने के लिए कहा गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 19:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने की परीक्षा केंद्रों की जांच #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar