Meerut News: रजबहे की पटरी पर कांवड़ियों पर बरसे फूल, गूंजा हर-हर महादेव
सरूरपुर। रजबहे की पटरी इन दिनों शिवभक्ति के रंग में रंगी हुई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों के जत्थों से रजबहे की पटरी पर दिनभर रौनक बनी हुई है। मंगलवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। रजबहे की पटरी से होकर बड़ी संख्या में कांवड़िये पुरा महादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। कंधों पर सजी कांवड़ और हाथों में तिरंगा व भगवा ध्वज लिए शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। रास्ते में स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों के लिए पेयजल, फल और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था भी की है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, अशोक, बॉबी आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 21:42 IST
Meerut News: रजबहे की पटरी पर कांवड़ियों पर बरसे फूल, गूंजा हर-हर महादेव #FlowersShoweredOnKanwariyasAlongTheCanalServiceRoad;ChantsOf'Har-HarMahadev'Echoed. #SubahSamachar
