Flood Alert: फ्लड जोन में श्री काशी विश्वनाथ धाम, चौबेपुर का टोल प्लाजा, मिर्जापुर डीएम कार्यालय; जानें खास
हरिद्वार से बलिया तक गंगा और उसकी सहायक नदियों के आसपास पहली बार फ्लड जोन घोषित किया गया है। फ्लड जोन में श्री काशी विश्वनाथ धाम, चौबेपुर का टोल प्लाजा और पड़ोसी जिले मिर्जापुर का जिलाधिकारी कार्यालय भी है। मां विंध्यवासिनी धाम से जुड़े क्षेत्र और बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा भी फ्लड जोन के दायरे में है। चंदौली, गाजीपुर और बलिया में पिलर लग गए हैं। 2262 पिलर लगाने पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं। वाराणसी में गंगा किनारे 363 पिलर और 68 साइनेज बोर्ड लगने हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की पहल पर हरिद्वार से बलिया तक सुव्यवस्थित फ्लड जोन (बाढ़ क्षेत्र) तय किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग को गंगा किनारे वाले जिलों के फ्लड जोन में पिलर और साइनेज बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी मिली है। गंगा के बाढ़ क्षेत्र में आने वाले 200-250 मीटर की दूरी पर कंक्रीट के पिलर, एक किलोमीटर में साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद ने बताया कि वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, बलिया, मिर्जापुर और भदोही के तय फ्लड जोन में 2262 पिलर और 279 साइन बोर्ड लगने हैं। बलिया, गाजीपुर, चंदौली में फ्लड जोन तय करने का काम पूरा हो गया है। वाराणसी में 20 फीसदी काम ही बचा है। मिर्जापुर और भदोही में काम चल रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 08:51 IST
Flood Alert: फ्लड जोन में श्री काशी विश्वनाथ धाम, चौबेपुर का टोल प्लाजा, मिर्जापुर डीएम कार्यालय; जानें खास #CityStates #Varanasi #FloodInUp #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
