Flood Alert: बाढ़ से निपटने के लिए बनी 41 बाढ़ चौकियां सक्रिय नहीं, न चारे का इंतजाम न ही खाने का; परेशानी
पीडीडीयू नगर जिले में गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए 41 बाढ़ चौकी बनाने की घोषणा कर दी गई। पिछले दिनों डीएम ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर भी विभागों को तीन दिन के भीतर बाढ़ चौकियों पर सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अभी तक किसी बाढ़ चौकी पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में दिक्कत हो सकती है। चंदौली जिले में पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर और सकलडीहा तहसील के 72 से अधिक गांव गंगा के तटवर्ती हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने पर गांव में बाढ़ की आशंका बनी रहती है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ से चचाव के लिए बाढ़ चौकियां बनाई जाती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 20:10 IST
Flood Alert: बाढ़ से निपटने के लिए बनी 41 बाढ़ चौकियां सक्रिय नहीं, न चारे का इंतजाम न ही खाने का; परेशानी #CityStates #Chandauli #Varanasi #FloodAlert #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
